राम सनेही जद कहे , रटे राम ही राम | जीवन अर्पण राम को, राम करे सब काम || अमृत 'वाणी'

|| राम || || राम || || राम || || राम || || राम | अगर इस ब्लॉग के सन्दर्भ में आप की कोई राय , सुजाव हें तो हम आपके सुजवो का स्वागत करते हें , आप हमें मेल कर सकते हें हमारा मेल ID हें amritwani.com@gmail.com पर मेल करें अधिक जानकारी के लिए हमारी वेब साइड www.amritwani.com पर देखे |

Wednesday, August 26, 2009

"आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाएं"

Bhilwara

हमीरगढ। रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर जगदगुरू रामदयाल महाराज ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए देशवासियों को संकल्पित होने की आवश्यकता है। आतंककारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाना होगा, तभी हम आतंकवाद को विश्व से अलग कर पाएंगे। आचार्य मंगलवार को कस्बे के राधाकृष्ण सोसायटी मैदान में उनके दो दिवसीय पधरावणी समारोह के तहत मंगलवार को धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की धरती पर जन्में सपूतों में हिन्दुत्व के संस्कार क्यों नहीं डाले जाते। यहां जन्मे महापुरूषों के नाम से हम में जोश आ जाता है लेकिन कोई महापुरूष नहीं बनना चाहता। इससे पूर्व धर्मसभा की शुरूआत पंडित त्रिलोकीनाथ शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ की। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सरपंच बंशीलाल बेकारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

साध्वी सत्यप्रभा ने कहा कि महिलाओं को भौतिकवाद की ऊंचाइयों के साथ मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। मेवाड महामण्डलेश्वर महन्त चेतनदास ने जीवन दीन-दुखियों की सेवा में लगाने के लिए कहा। संचालन सूरजमल विजयवर्गीय ने किया। दो दिवसीय पधरावणी समारोह बुधवार सुबह 9 बजे धर्मसभा के साथ सम्पन्न होगा।

उमडे श्रद्धालु: आचार्य रामदयाल महाराज के पधरावणी समारोह में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा वहीं कस्बे के बाजार बंद रहे। पुष्प वर्षा कर महाराज का स्वागत किया। भोर के बाद रामदयाल महाराज सहित संत मंडली रामद्वारा पहुंची। जहां विजयवर्गीय समाज की ओर से पूजा अर्चना की गई। सुबह नौ बजे कमल सागर स्थित काशी विश्वनाथ घाट से शोभायात्रा शुरू हुई, जो चित्तौडी दरवाजे होती हुई मस्जिद चौक पहुंची। जहां अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने संतों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा द्वारकाधीश मंदिर सहित मुख्य बाजार होती हुई राजभवन पहुंची। राधाकृष्ण सोसायटी मैदान में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।

शिलान्यास: तीन मंदिर चौक में रामदयाल महाराज ने कबूतर खाना एवं श्रीराम जल मंदिर का शिलान्यास किया। भाजपा इकाई अध्यक्ष रतनलाल मण्डोवरा, सरपंच आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

copyright©amritwani.com

: सभी कानूनी विवादों के लिये क्षेत्राधिकार चित्तोडगढ होगा। प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक/संचालकों का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। सम्प्रदाय विरोधी , अनैतिक,अश्लील, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी , मिथ्या , तथा असंवैधानिक कोई भी सामग्री यदि प्रकाशित हो जाती है तो वह तुंरत प्रभाव से हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता भी समाप्त करदी जाएगी। यदि कोई भी पाठक कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक मंडल को सूचित करें |