राम सनेही जद कहे , रटे राम ही राम | जीवन अर्पण राम को, राम करे सब काम || अमृत 'वाणी'

|| राम || || राम || || राम || || राम || || राम | अगर इस ब्लॉग के सन्दर्भ में आप की कोई राय , सुजाव हें तो हम आपके सुजवो का स्वागत करते हें , आप हमें मेल कर सकते हें हमारा मेल ID हें amritwani.com@gmail.com पर मेल करें अधिक जानकारी के लिए हमारी वेब साइड www.amritwani.com पर देखे |

Wednesday, August 12, 2009

एक किलोमीटर का कैनवास, एक लाख हस्ताक्षर

इंदौर। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आह्वान पर संत और सेना के सम्मान के लिए 21 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से राजानी बिल्डिंग से मालवा मिल तक एक किलोमीटर लंबे कैनवास पर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके लिए रोड डिवाइडर पर टेबलें लगाई गई हैं।


इस गैर राजनीतिक आयोजन में देश के ख्यात साधु-संत, महंत और सेवानिवृत्त सैन्य अफसर शिरकत करेंगे। इसमें सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और ग्र्रामीण भी भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रमुख महंत रामदयालजी महाराज, अखिल भारतीय संत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री हंसदासजी महाराज, बडा अखाडा के महंत रघुमुनिजी महाराज सहित कई संत अतिथि होंगे। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा, मेजर जनरल राठौर, ब्रिगेडियर खन्ना व बालसुब्रमण्यम भी भाग लेंगे। जैन समाज के बाबूलाल पाटोदी व कैलाश वेद ने भी इसमें भाग लेने की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment

copyright©amritwani.com

: सभी कानूनी विवादों के लिये क्षेत्राधिकार चित्तोडगढ होगा। प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक/संचालकों का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। सम्प्रदाय विरोधी , अनैतिक,अश्लील, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी , मिथ्या , तथा असंवैधानिक कोई भी सामग्री यदि प्रकाशित हो जाती है तो वह तुंरत प्रभाव से हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता भी समाप्त करदी जाएगी। यदि कोई भी पाठक कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक मंडल को सूचित करें |